bhagalpur news. मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, महिला जख्मी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, महिला जख्मी

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के पटल बाबू राेड के पास शुक्रवार की अहले सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई

विज्ञापन

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के पटल बाबू राेड के पास शुक्रवार की अहले सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी बुटेश्वर पासवान के पुत्र शक्ति पासवान (24 वर्ष) के रूप में हुयी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक देर रात मेला देखकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजे के करीब दोनों मेला देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान अजंता सिनेमा हॉल के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर फरार हाे गया. जिससे बाइक सवार युवक और महिला सड़क पर गिर गये. सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को इलाज के लिये मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने शक्ति को 6.30 मृत घोषित कर दिया. वहीं महिला गंभीर रूप से जख्मी है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों की भीड़ जुट गयी. परिजनों के मुताबिक शक्ति कपड़े की दुकान में काम करता था. भाई दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात मेला घुमाने के बाद शक्ति घर लौट रहा था. देर रात करीब साढ़े तीन बजे दुकान मालिक सन्नी ने फोन कर उसे गांव की महिला के घर बुलाया. दीपक ने बताया कि सन्नी और महिला के बीच पांच साल से दोस्ती थी और वह अक्सर उसके घर आता-जाता था. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन