bhagalpur news. टेंपो की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टेंपो की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

तिलकपुर हाई स्कूल के पास गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक राहुल कुमार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तिलकपुर हाई स्कूल के पास गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक राहुल कुमार की मौत हो गयी. मृतक तिलकपुर निवासी अरुण का इकलौता पुत्र था. जानकारी के अनुसार, राहुल शाम करीब छह बजे घर का सामान लेने निकला था. इसी दौरान सुलतानगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ओवरटेक करने के प्रयास में उसे टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल को परिजन सुलतानगंज रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टराें ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुये मायागंज रेफर कर दिया. परिजनों का आरोप है कि रेफरल अस्पताल के मैनेजर उनकी बात मान लेते और राहुल को सही समय पर उचित उपचार मिल जाता और उसकी जान बच सकती थी. मृतक के पिता अरुण नगर परिषद में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं. परिवार में चार बेटियां और एक बेटा था. बेटा राहुल ही परिवार का इकलौता पुत्र था. बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद टेंपो लेकर चालक फरार है. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी टेंपो चालक पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन