BHAGALPUR : नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM पर युवाओं ने उठाई आवाज
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वॉटर ATM के बंद पड़े होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.
विज्ञापन
नवगछिया, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
नगर परिषद क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वॉटर ATM के बंद पड़े होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवगछिया युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता ने इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग की है. कुणाल कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान भीषण गर्मी में आम लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है. लेकिन अधिकांश वॉटर ATM बंद रहने के कारण राहगीरों, आम नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी बंद वॉटर ATM को अविलंब चालू कराया जाए, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके. स्थानीय लोगों ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगाई गई सुविधाएं यदि समय पर चालू न रहें तो उसका कोई लाभ नहीं मिलता. अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










