सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मायागंज में बुधवार को मौत हो गयी
विज्ञापन
भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मायागंज में बुधवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बेलडीहा निवासी नंदलाल साह के रूप में की गयी है. मृतक के भाई रौशन साह ने बताया कि नंदलाल झारखंड में ट्रक चलाने का काम करते थे. 29 मई को सरायकेला में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में नंदलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. घटना के बाद पहुंचे परिजन इलाज के लिये मायागंज लेकर चले आये. बताया कि तीन दिन चले इलाज के बाद बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. बताया कि मृतक के चार बेटी व दो बेटा हैं, जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है. वहीं अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है. वहीं पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










