bhagalpur news. डीजल चोरी कर रहा युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. डीजल चोरी कर रहा युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल

डीजल चोरी कर रहा युवक ट्रक की चपेट में आया.

विज्ञापन

डीजल चोरी कर रहा एक युवक ट्रक से दबने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना,लोदीपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप का है. घायल युवक मुंगेर जिला के तारापुर निवासी दिलखुश कुमार (19) बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ट्रक के नीचे घुसकर पेट्रोल चोरी कर रहा था. इस दौरान ट्रक चालक चाय पीकर ट्रक स्टार्ट कर जाने लगा, युवक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रुकवाया. उसे बाहर निकाला. युवक के प्राइवेट पार्ट में पूरी तरह चोट लगी है, वही, शरीर के विभिन्न अंग में गंभीर चोटें आई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची लोदीपुर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना की जानकारी घायल ने परिवार के लोगों को दिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई परिजन पहुंचा नहीं था. घायल युवक ढंग से बोल पाने में भी असमर्थ है. इधर, लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है. वह ट्रक के नीचे क्यों गया था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं अभी तक नहीं मिल पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन