Bhagalpur News: चलती ट्रेन से गिरा युवक, बुरी तरह घायल
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन से गिर कर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया.
विज्ञापन
नाथनगर.
शुक्रवार की देर रात नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन से गिर कर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ट्रेन नाथनगर स्टेशन पर रुकी, जैसे ही खुली और थोड़ा तेज हुई तब युवक ट्रेन से कूद गया. जैसे ही वह कूदा उसका पैर स्लिप करने की वजह से वह मुंह के बल गिर गया. उसके फेस और शरीर में बहुत ज्यादा जख्म हो गया और काफी खून बहने लगा. घटना की जानकारी वहां मौजूद आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर को दी. तभी स्टेशन मास्टर के द्वारा उसे तत्काल फर्स्ट ऐड कर स्थानीय रेफरल अस्पताल को इसकी जानकारी दी गयी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के भट्टाचक निवासी श्रवण कुमार के रूप में परिजन ने की है. वह नूरपुर स्थित एक मकान में भाड़े पर कमरा लेकर रहता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










