bhagalpur news. रामसर में गमछे से फंदा लगा कर युवक ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. रामसर में गमछे से फंदा लगा कर युवक ने की खुदकुशी

तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर स्थित स्मार्ट बाजार के सामने शुक्रवार को सुरेश सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार ने गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर स्थित स्मार्ट बाजार के सामने शुक्रवार को सुरेश सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार ने गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली. परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही युवक को फंदे से उतार कर जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचाया गया, जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर अस्पताल पहुंची. तातारपुर थाने की पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. जबकि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की. हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदि था. इस कारण परिवार में उसे रोक-टोक किया जाता था, जिससे वह डिप्रेशन में था. हालांकि पुलिस इस मामले पर अभी छानबीन कर रही है. इधर मृतक के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि प्रिंस ने इस बार 11वीं में एडमिशन लिया था. शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य बुआ के श्राद्ध में गोला घाट गढ़ैया गये थे. जब प्रिंस वहां नहीं पहुंचा तो उसने उसकी खोजबीन शुरू की गयी. इस क्रम में वह घर पर पहुंचे तो देखा कि प्रिंस कमरे में गमछे से बने फंदे के सहारे झूल रहा था. भाई ने बताया कि प्रिंस ने बेड पर एक टेबल भी लगा था. इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया और प्रिंस को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी. वे लोग उसे ले कर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तातारपुर पुलिस ने अस्पताल में परिजनों ने पूछताछ की है. शव का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह किया जायेगा. देर रात मृतक के परिजन अस्पताल में ही थे. तातारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल रहा है. घटना स्थल की जांच एफएसएल टीम से भी करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन