bhagalpur news. एमएसएमई एक्सपो में महिला उद्यम को मिलेगा बढ़ावा

भारत सरकार अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेला शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड मैदान में शुरू होगा.
भारत सरकार अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेला शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड मैदान में शुरू होगा. इसमें महिलाओं के उद्यम को बढ़ावा मिलेगा. पहली बार महिलाओं के समूह डब्ल्यूइसीएस की ओर से इस मेला का संचालन होगा, जो कि 14 अक्तूबर तक चलेगा. उक्त बातें चेयरमैन कल्पना कुमारी ने गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही. बताया कि बिहार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. इस फेयर में न सिर्फ राज्य बल्कि देशभर की महिला उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा. पिछले 12 साल से संस्था प्रदेश में महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है. सेक्रेटरी ममता कुमारी ने कहा कि मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें एमएसएमई से जोड़ना है. पहली बार भागलपुर में इस प्रदर्शनी को लगायी जा रही है. उनके संगठन में सभी सदस्य व पदाधिकारी महिला हैं. उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. साथ ही बिहार की लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंजूषा व मधुबनी पेंटिंग जैसी पारंपरिक कलाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी. सह-संस्थापक ज्योति झा, संयुक्त सचिव प्रीति सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य “स्थानीय से वैश्विक बाजार तक बिहार के उत्पादों को पहचान दिलाना है. मौके पर डॉ चेतना प्रीति, कोषाध्यक्ष माला गुप्ता, संयुक्त कोषाध्यक्ष इश्विजा, संयुक्त सचिव प्रीति सिंह, सुशीला प्रसाद, उपाध्यक्ष इला मितल, रूमा वर्मा, अंजना झा, सलाहकार स्वाति सिंह, स्वाति शिखा, बोर्ड सदस्य नीलम सिंह एवं भागलपुर जिला इकाई से मंजूषा गुरु मनोज पंडित, सुमना पंडित, पवन सागर, पुष्पम झा, मंजूषा प्रशिक्षिका उलूपी झा, को-ओडिनेटर पंकज कुमार अमित उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




