bhagalpur news. सब्जी खरीदने निकली महिला लापता, थाना में शिकायत

Updated at : 01 Mar 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सब्जी खरीदने निकली महिला लापता, थाना में शिकायत

भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदराेजा निवासी 50 वर्षीय महिला रिंकू मंडल 27 फरवरी की रात से ही लापता है. गुरुवार रात और शुक्रवार को दिन भर महिला की तलाश में खोजबीन करने के बाद शुक्रवार रात परिजन तातारपुर थाना पहुंचे.

विज्ञापन

भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदराेजा निवासी 50 वर्षीय महिला रिंकू मंडल 27 फरवरी की रात से ही लापता है. गुरुवार रात और शुक्रवार को दिन भर महिला की तलाश में खोजबीन करने के बाद शुक्रवार रात परिजन तातारपुर थाना पहुंचे. उन्होंने घटना के संंबंध में आवेदन दिया है. उन्होंने उल्लेख किया है कि गुरुवार रात 8.30 रिंकू मंडल सब्जी खरीदने घर से निकली थी. इसके बाद से वह घर नहीं लौटी है. मामले में पति महावीर मंडल द्वारा थाना को लिखित आवेदन दिया गया. हालांकि मामले को लेकर तातारपुर थाना में मौजूद पदाधिकारी के व्यवहार से परिजन नाखुश थे. उन्होंने शनिवार को दोबारा थाना आकर थानाध्यक्ष से बात करने की बात कही.

विशेष अभियान में 20 गिरफ्तार, 90 वारंट निष्पादित

भागलपुर. जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान में गिरफ्तार किये गये 20 आरोपितों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मद्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब की बरामदगी की है. साथ ही विभिन्न मामलों में तीन बाइक को जब्त किया है. अभियान के दौरान कुल 45 जमानती, 40 गैर जमानती और 5 कुर्की वारंटों का निष्पादन किया गया. यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान में कुल 77 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.

सरकारी नल में बकरा बांधने को लेकर मारपीट

भागलपुर. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के पूरब टोला में सरकारी नल को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज कराया गया है. एक पक्ष की ओर से मो मुबारक की ओर से दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मो जमील का बकरा सरकारी नल से बंधा हुआ था. उसे हटाने को कहने पर उक्त लोग मारपीट करने लगे. इधर दूसरे पक्ष की ओर से बीबी रूमी की ओर से दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बेटा के नल से पानी पीने के दौरान विपक्षियों ने मारपीट की.

इंट्री पासिंग मामले में पुलिस की जांच पड़ी धीमी

भागलपुर. दो सप्ताह पहले बरारी थाना में दर्ज इंट्री पासिंग मामले की जांच धीमी पड़ गयी है. उक्त मामले में जिन मोबाइल नंबरों, बैंक खातों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उनके धारकों की जानकारी निकालने के लिए तकनीकी टीम को भेजा गया था. पर मिली जानकारी के अनुसार मामले में अब तक बरारी थाना के अनुसंधानकर्ता को इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है.

चौकी बेचने वाले फुटकर दुकानदार से मांगी रंगदारी, केस दर्ज

भागलपुर. सैंडिस कंपाउंड के समीप चौकी बेचने वाले फुटकर दुकानदारी के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर उनके भाई व एक अन्य दबंग ने मारपीट की. उक्त आरोपों को लेकर उनकी ओर से मामले में केस दर्ज कराया गया है. उन्होंने अपने सहोदर भाई विकास कुमार और मो बाबू भाई को नामजद आरोपित बनाया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने घटना 24 फरवरी की रात 8 बजे के होने की बात का उल्लेख किया है. मामले में दिये गये आवेदन के आधार पर इशाकचक थाना में केस दर्ज कर लिया गया है.

विवि और तातारपुर हत्याकांड के मामलों में मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

भागलपुर. तातारपुर थाना में निजी चालक पर अपनी पत्नी के हत्या के मामले और विवि थाना में विगत रविवार रात दर्ज प्रभु नारायण हत्याकांड के मामलों में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर लिया है. हालांकि दोनों ही थानों के पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को देने के बाद ही इसका खुलासा करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन