ePaper

bhagalpur news. फोन छिनतई के बाद साइबर ठगों ने खाते से की 3.78 लाख रुपये की निकासी

Updated at : 06 Oct 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. फोन छिनतई के बाद साइबर ठगों ने खाते से की 3.78 लाख रुपये की निकासी

अंबाबाग अलीगंज निवासी मनीष कुमार साह का फोन किऊल जंक्शन पर अपराधियों ने छीन लिया था. इसके बाद अपराधियों ने 3.68 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है

विज्ञापन

अंबाबाग अलीगंज निवासी मनीष कुमार साह का फोन किऊल जंक्शन पर अपराधियों ने छीन लिया था. इसके बाद अपराधियों ने 3.68 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है. मनीष के अनुसार वह अपने बच्चों को हॉस्टल छोड़ने औरंगाबाद जा रहे थे. इसी दौरान किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त किसी ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया. उस मोबाइल फोन में उनका एसबीआई और यूको बैंक खाता लिंक था. इसके बाद अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खातों से क्रमशः 2.10 लाख और 1.68 लाख रुपये निकाल लिये. कुल 3.78 लाख रुपये में से 20 हजार रुपये की राशि बाद में वापस हुई. पीड़ित ने इसकी सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करायी थी. साइबर थाना पुलिस ने मनीष के आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन