Aaj Ka Mausam. मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 जून तक में जिले में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई ने आगामी दिनों में मौसम के बिगड़े रहने की संभावना जतायी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 जून तक में जिले में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं भागलपुर और बांका में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है.पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है. पूरबा हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
किसानों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम आधारित कृषि परामर्श में किसानों को खड़ी फसलों में फिलहाल सिंचाई नहीं करने की सलाह दी गयी है. साथ ही खाद और कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ होने पर ही करने को कहा गया है. कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तेज हवा, आंधी और वज्रपात के कारण बागवानी फसलों में अपरिपक्व फलों के झड़ने की आशंका है. किसानों से खेती के कार्यों को अस्थायी रूप से स्थगित करने तथा फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










