Bhagalpur news वार्ड सदस्य के पति को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news वार्ड सदस्य के पति को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

सुलतानगंज तिलकपुर पंचायत के अंतर्गत नासोपुर गांव वार्ड संख्या सात में बुधवार की रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव (52 ) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

सुलतानगंज तिलकपुर पंचायत के अंतर्गत नासोपुर गांव वार्ड संख्या सात में बुधवार की रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव (52 ) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना गांव के बगीचे के समीप कुएं के पास हुई, जहां अपराधियों ने उनके सीने के बीचों-बीच गोली मार दी. गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल विजय यादव को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल सुलतानगंज ले गये. चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. विजय यादव अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे. पुत्री को घर भेजने के बाद वह एक परिचित से बात करने के लिए रुक गये. इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने नजदीक से उनके सीने में गोली मार फरार हो गया. गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. विजय यादव पूर्व में स्वयं वार्ड सदस्य रह चुके हैं. वार्ड के आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी बेबी देवी को चुनाव लड़वाया था, जो वर्तमान में वार्ड सात की वार्ड सदस्य हैं. सूत्रों के अनुसार जिस अपराधी का नाम सामने आ रहा है, वह कुछ माह पूर्व जेल से छूट कर बाहर आया था और चार-पांच दिन पहले ही गांव लौटा था. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है. हालांकि घायल विजय यादव ने गोली मारने वाले का नाम बताया है. फर्द बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन