Bhagalpur news छात्रा से मिलने पहुंचे शिक्षक की ग्रामीणों ने करायी शादी

कहलगांव सिया पंचायत स्थित मवि गमहरपुर में नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षक गोपाल कुमार को छात्रा से प्रेम करना महंगा पड़ गया.
कहलगांव सिया पंचायत स्थित मवि गमहरपुर में नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षक गोपाल कुमार को छात्रा से प्रेम करना महंगा पड़ गया. ग्रामीणों ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षक गोपाल कुमार का गांव की छात्रा से ट्यूशन पढ़ने के दौरान प्रेम हो गया. बुधवार की रात प्रेमी शिक्षक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. रात में दोनों को परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रेमालाप करते पकड़ लिया. ग्रामीणो ने उक्त प्रेमी शिक्षक की शादी गांव में ही करा दी. सूचना मिलने के बाद कहलगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों के बीच से निकाल थाने ले गयी. दिनभर थाना में रखने के बाद पुलिस ने दोनों को बालिग होने व अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने के बांड पेपर पर सहमति जताते हुए एक दूसरे के खिलाफ केस मुकदमा नहीं करने व पति-पत्नी की तरह साथ रहने के इकरारनामा करा कर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. पंचायत के मुखिया ने बताया कि लड़की के परिजनो ने बताया कि दोनों लीव इन रिलेशनशिप में 8-10 माह से रहे थे. बुधवार की रात शिक्षक छात्रा से मिलने उसके घर गये थे. ग्रामीण ने दोनों को पकड़ कर शिव मंदिर में विवाह करा दिया.
कहलगांव में मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन 137 छात्राएं अनुपस्थित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को कहलगांव के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल परीक्षार्थियों 7063 में 6926 छात्राएं उपस्थित रही. 137 छात्राएं अनुपस्थित रही. दोनों पालियो में इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला में 16, इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय में 25, गणपत सिंह हाई स्कूल में 18, हाई स्कूल कलगीगंज में पांच, मवि गांगुली में चार, बीपी वर्मा कॉलेज में 20, मध्य विद्यालय एकचारी में 12, उच्च विद्यालय एकचारी में नौ , हिमालयन एकेडमी में 13 और सरस्वती विद्या मंदिर में 15 छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रही. हाई स्कूल कलगीगंज केंद्र पर द्वितीय पाली में एक छात्रा को पेट दर्द की शिकायत हो गयी. केंद्राधीक्षक अंजना कुमारी ने एंबुलेंस को सूचना दी. प्रतिनियुक्त डॉक्टर व एनएम ने प्राथमिक उपचार किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




