bhagalpur news. कहीं कीचड़ से फिसलन की परेशानी है, तो कहीं जलजमाव से लोगों का चलना दूभर

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. कहीं कीचड़ से फिसलन की परेशानी है, तो कहीं जलजमाव से लोगों का चलना दूभर

एक ओर बारिश से बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया और कूल-कूल माहौल हो गया, वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण शहर बदहाल हो गया.

विज्ञापन

एक ओर बारिश से बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया और कूल-कूल माहौल हो गया, वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण शहर बदहाल हो गया. शाम को बारिश होने के बाद अंधेरा में कहीं कीचड़ से फिसलन की परेशानी है, तो कहीं जलजमाव से लोगों का चलना दूभर हो गया है. शहर के मध्य क्षेत्र के आदमपुर चौक पर पानी जमने से फैला कूड़ा-कचरा बजबजाने लगा. साकम, महेशपुर महादलित टोला, भीखनपुर क्षेत्र के आनंदबाग में जल जमाव के कारण क्षेत्र थोड़ी देर के लिए तालाब सा नजारा हो गया. पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के आसपास क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे होने से बाइक सवार परेशान हो रहे हैं. अमित सिंह ने बताया कि इसी मार्ग से सराय, मंदरोजा और स्टेशन जाना पड़ता है. बारिश होने पर कोई चारा नहीं. परेशानी होती ही है. दक्षिणी क्षेत्र के मिरजानहाट व हसनगंज मार्ग में जगह-जगह जलजमाव की समस्या बढ़ गयी है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता भारती ने बताया कि बाल्टी कारखाना चौक, मिरजानहाट मुख्य मार्ग को हसनगंज रोड जोड़ता है. यहां नाला व सड़क बराबर हो गया है. यही स्थिति वारसलीगंज, रामनगर, मानिकपुर, महमदाबाद, कंपनीबाग, असानंदपुर, तुलसी मिश्रा लेन, आबीर मिश्र लेन आदि की है. चारों तरफ नगर निगम की अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नीरज कुमार ने बताया कि समय- समय पर नाले से गाद नहीं निकाला जाता, इसी का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है. बाजार क्षेत्र में हडि़यापट्टी, कलाली गली, सूता पट्टी, लोहा पट्टी में जलजमाव हो गया है. अगले दिन ग्राहकों को परेशानी होनी तय है. व्यवसायियों का भी कारोबार प्रभावित होगा. नाला की सफाई नहीं कराने से सूता पट्टी में दुकानों में पानी घुसने की स्थिति आ गयी. विमल केडिया ने बताया कि यहां पर वर्षों से यह समस्या है. इसके निदान के लिए नगर निगम में कई बार गुहार लगा चुके हैं. लेकिन निदान नहीं होता है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन