bhagalpur news. जनगणना 2027 की तैयारी शुरू : दो चरणों में होगी डिजिटल गणना

बिहार में आगामी ''जनगणना 2027'' को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं.
बिहार में आगामी ””जनगणना 2027”” को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (जनगणना कोषांग) के प्रधान सचिव सह राज्य समन्वयक सीके अनिल ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य की निरंतरता और गुणवत्ता बनाये रखने के लिए इसमें नियुक्त किसी भी अधिकारी या कर्मी का तबादला फिलहाल नहीं किया जायेगा. डिजिटल माध्यम से होगा कार्य इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी. इसे दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है. पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 के मध्य किया जायेगा. दूसरे चरण में मुख्य जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होगा. 31 मार्च, 2027 तक तबादलों पर पूर्ण रोक पत्र में निर्देश दिया गया है कि जनगणना कार्य एक समयबद्ध और वैधानिक प्रक्रिया है, जो ””जनगणना अधिनियम, 1948”” के प्रावधानों के अंतर्गत संचालित होती है. इस कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में यह निर्णय लिया गया है कि इस कार्य में प्रतिनियुक्त किसी भी स्तर के अधिकारी या कर्मी का स्थानांतरण 31 मार्च, 2027 तक नहीं किया जायेगा. राज्य, जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर नियुक्तियों और प्रशिक्षण की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है. प्रशासन को कड़ाई से पालन के निर्देश प्रधान सचिव ने सभी जिलाधिकारियों सह प्रधान जनगणना पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीच में कर्मियों के बदलने से डिजिटल गणना की गुणवत्ता और सुचारू निष्पादन पर कोई विपरीत असर न पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




