Bhagalpur News: पुलिस के साथ छापेमारी देखने गये ग्रामीण को आरोपित ने मारी गोली, रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ छापेमारी देखने गये ग्रामीण को आरोपित ने मारी गोली, रेफर
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बिहपुर
बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर सतियारा गांव में बुधवार की रात मुन्ना मंडल के घर पर तीन थाने की पुलिस शराब होने की संभावना पर छापेमारी करने गयी थी. पुलिस जब छापेमारी के लिए गयी तो उसके साथ गोरेलाल राम का पुत्र नीतीश कुमार भी देखने चला गया. पुलिस को छापेमारी में कुछ सफलता नहीं मिली लेकिन मुन्ना मंडल को शक हुआ कि नीतीश कुमार ने ही पुलिस को छापेमारी के लिए घर तक लाया और घर दिखाया. इसी शक पर गुरुवार की सुबह करीब छह बजे नीतीश के घर पर जाकर मुन्ना मंडल ने उसे दो गोली मारी. एक गोली जांघ में लगी, दूसरी गोली हाथ को छू कर निकल गयी. सूचना पर बिहपुर पुलिस पहुंची और उसका प्राथमिक उपचार सीएचसी में करवाया. बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










