bhagalpur news. विक्रमशिला महोत्सव आज से, तैयारी पूरी

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के अंतीचक में तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारी पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के तत्वावधान में पूर्ण कर ली गई है

विज्ञापन

प्रखंड के अंतीचक में तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारी पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के तत्वावधान में पूर्ण कर ली गई है. गुरुवार शाम से महोत्सव में प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कलाकारों की टीमें पहुंचने लगी हैं. पंडाल सजधज कर तैयार हो चुका है. इस क्षेत्र में डी एरिया में सुसज्जित फूलों के गमले और मुख्य अतिथियों के लिए विशेष गैलरी की व्यवस्था की गई है. दर्शक दीर्घा को 1,800 कुर्सियों से सुसज्जित किया गया है. जगह-जगह पर भव्य तोरण द्वार बनाया गया है. उद्घाटन दोपहर 3:30 बजे होगा, जिसमें डीएम का स्वागत भाषण, अतिथियों का संबोधन, विक्रमशिला पर आधारित कार्यक्रम और राज्यस्तरीय एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. संध्या सात बजे से बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका हेमा सरदेसाई की सुरों से महफिल सजेगी. दंगल प्रतियोगिता के लिए अखाड़े का निर्माण भी पूरा हो गया है, जहां प्रातः 11:00 से जिला स्तरीय पहलवान जोर आजमाइश करेंगे. महोत्सव को सफल बनाने के लिए एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में लगातार बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. डॉ प्रवीण कुमार राणा, नप अध्यक्ष संजीव कुमार, मुखिया ललिता देवी, समाजसेवी नीतिन कुमार, जयप्रकाश त्रिशित, पवन कुमार भारती, रंजन यादव, नारद यादव सहित समिति के अन्य सदस्य कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन