गोराडीह में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गैस सिलिंडर भरवाने निकला था युवक

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाईल फोटो | Prabhat Khabar Network

गोराडीह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Accident News: घर से रोजमर्रा के काम के लिए बाइक लेकर निकले सुनील यादव के लिए मंगलवार दोपहर का सफर आखिरी साबित हुआ. गोराडीह थाना क्षेत्र के गरोहतिया-डंडा बाजार मार्ग पर कतरिया पुल से कुछ आगे तेज टक्कर में उनकी बाइक ट्रैक्टर से जा भिड़ी. हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

मृतक की पहचान भयगांव निवासी श्याम यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है. हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और दो पुत्रों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गैस सिलिंडर भरवाने निकले थे सुनील

परिजनों के अनुसार, सुनील यादव मंगलवार को बाइक से घर से गैस सिलिंडर भरवाने के लिए निकले थे. उन्हें क्या पता था कि कुछ ही दूरी का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जायेगा.

गरोहितया-डंडा बाजार मार्ग पर कतरिया पुल से कुछ आगे पहुंचते ही उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सुनील सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

सड़क निर्माण में लगा था ट्रैक्टर

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह डंडा बाजार में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए माल ढुलाई कर रहा था. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया, चालक गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गोराडीह थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुनील यादव की अचानक मौत की खबर जैसे ही भयगांव पहुंची, वहां मातम पसर गया. जिस व्यक्ति के घर से सामान्य काम के लिए निकलने की बात थी, उसके घर कुछ ही देर बाद मौत की खबर पहुंच गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी और दो पुत्रों के सामने अब परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. गांव के लोग भी हादसे को लेकर दुखी हैं.

Accident News: सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा पर उठे सवाल

गरोहितया-डंडा बाजार मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है और इसी काम में माल ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर से हादसा हुआ. ऐसे में निर्माणाधीन सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें किसी तरह की लापरवाही थी या नहीं.

गोराडीह 1.मृतक का फाईल फोटो  2. घटनास्थल का निरीक्षण करते थाना अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल का निरीक्षण करते थाना अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

Also Read: अक्टूबर से फिर बिहार के लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार? संजय झा से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

Also Read: पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को थमाया नोटिस, 26 हजार आवासीय संपत्तियों पर सीलिंग का खतरा


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन