ePaper

bhagalpur news. जेएलएनएमसीएच के गायनी वार्ड में मरीज की मौत पर हंगामा, मुख्य द्वार पर सांकेतिक जाम किया

Updated at : 23 Feb 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. जेएलएनएमसीएच के गायनी वार्ड में मरीज की मौत पर हंगामा, मुख्य द्वार पर सांकेतिक जाम किया

जेएलएनएमसीएच के गायनी वार्ड में भर्ती बरियारपुर मुंगेर निवासी ओमकार देव की पत्नी पूजा कुमारी (24 साल) की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया.

विज्ञापन

जेएलएनएमसीएच के गायनी वार्ड में भर्ती बरियारपुर मुंगेर निवासी ओमकार देव की पत्नी पूजा कुमारी (24 साल) की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया. कुछ देर के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार को जाम कर दिया. इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी. हालांकि दोनों स्थानों पर गार्ड व पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करा लिया गया. अस्पताल के मुख्य द्वार पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब परिजन जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे, तो स्थानीय थाना को सूचना दी गयी. इसी क्रम में 112 नंबर गाड़ी पुलिस बल के साथ पहुंची. साथ ही बरारी थाना अध्यक्ष भी पहुंचे. सड़क से परिजनों को हटाया गया और मामले को शांत कराया गया. गायनी वार्ड में कार्यरत गार्ड ने बताया कि मरीज की मौत बच्चे को जन्म देने के बाद इलाज के दौरान हुई. परिजनों ने भावावेश में चिकित्सक को गाली-गलौज कर दी. समझाने के बाद उन्हें यहां से हटाया गया. वहीं मृतका के पति ओमकार देव ने बताया कि पांच दिन पहले मायागंज अस्पताल में गर्भवती पत्नी को दिखाने आये थे. चिकित्सक ने जांच कर कुछ दिन रुकने के लिए बोला. रविवार को लेबर पेन होने पर भर्ती कराया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रशिक्षु छात्रा द्वारा इलाज किया गया. पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन चिकित्सक की लापरवाही की शिकार होकर दम तोड़ दिया. इसे लेकर अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर लापरवाह चिकित्सक व कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गयी है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन