bhagalpur news. बिहार टीम से खेलेंगे भागलपुर के दो खिलाड़ी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बिहार टीम से खेलेंगे भागलपुर के दो खिलाड़ी

बीसीसीआइ के तत्वावधान में पुडुचेरी में नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भागलपुर के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए हुआ है

विज्ञापन

बीसीसीआइ के तत्वावधान में पुडुचेरी में नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भागलपुर के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए हुआ है. भागलपुर के आर्यन कुमार सिंह व अर्णव आरव को बिहार टीम में शामिल किया गया है. इसे लेकर खेल प्रेमियों व खेल संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है. जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी ने बताया कि भागलपुर के लिए बड़ी सफलता है. राष्ट्रीय स्तर पर भागलपुर के दो क्रिकेटर बिहार टीम से खेलते नजर आयेंगे. वहीं, संघ के डॉ आनंद कुमार मिश्रा, ललन दा, डॉ जय शंकर ठाकुर, विश्वनाथ मिश्रा, मेहताब मेहंदी, बसुकीनाथ, जयंतो राज, शैलेंद्र मणिसंदेश, अतुल कुमार, धनंजय कुमार, डॉ अर्जुन कुमार, हसन खान, देवी शंकर, भानु आर्यन, सचिन कुमार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन