bhagalpur news. डिजिटल अरेस्ट कर ठगी मामले में दो और साइबर अपराधी सोनपुर से गिरफ्तार

चुनिहारी टोला निवासी रत्ना गुप्ता व प्रभाष गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 18.70 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने सोनपुर से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
चुनिहारी टोला निवासी रत्ना गुप्ता व प्रभाष गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 18.70 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने सोनपुर से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर दियारा निवासी शशांक कुमार सिंह उर्फ सीनू ओर आशीष कुमार सिंह उर्फ दुर्लभ कश्यप है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने पटना व सोनपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित फर्जी खातों के माध्यम से ठगी की राशि मंगाते थे. खाता धारकों को प्रलोभन देकर बुलाया जाता था और खातों के संचालन से संबंधित सूचनाएं साइबर गिरोह तक पहुंचायी जाती थीं. इन खातों का उपयोग डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर साइबर अपराधों में किया जाता था. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मालूम हो कि इस कांड में पूर्व में तीन आरोपितों वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मकंदपुर निवासी ताराकांत प्रसाद (50) व पटना जिले के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी लावराना मार्ग नंबर दो निवासी दुर्गानंद मिश्रा (45) और समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के सूरत हसनपुर निवासी अविनाश कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया था. उक्त कांड में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जानकारी मिली है कि उक्त कांड में अन्य पांच से छह अरापितों के नाम सामने आये हैं, आये दिन उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार करेगी. छापेमारी अभियान वरीय पुलिस अधीक्ष प्रमोद कुमार के निर्देशन में की गयी. टीम का नेतृत्व सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने किया. छापेमारी टीम में शिव कुमार सुमन, प्रशांत कुमार, सिपाही अशोक कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




