ePaper

शौच करने गयी महिला का वीडियो बना रहा था, मना करने पर फाड़े कपड़े, दुष्कर्म का प्रयास

Updated at : 15 Oct 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
शौच करने गयी महिला का वीडियो बना रहा था, मना करने पर फाड़े कपड़े, दुष्कर्म का प्रयास

शौच करने गयी महिला का वीडियो बना रहा था, मना करने पर फाड़े कपड़े, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन

घटना की दोनों पीड़िता बहनें मायागंज अस्पताल में भर्ती, पुराने विवाद की भी आयी बात बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने मिल कर दो बहनों के कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया है. घटना के बाद घायल अवस्था में मायागंज अस्पताल में भर्ती करायी गयी दोनों बहनों ने पूरी घटना की जानकारी दी. बड़ी बहन ने बताया कि उसकी शादी रजौन में हो चुकी है और दुर्गा पूजा को लेकर वह अपने मायके आयी थी. सोमवार रात घर से कुछ ही दूरी पर बहियार में वह शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान प्रकाश पासवान सहित उसके पांच-छह सहयोगियों ने चोरी छिपे उसका शौच करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया. जब उसने देखा और मना किया तो उक्त सभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिये. बहन की चीख सुनकर छोटी बहन भी उसे बचाने आयी. उसे भी उक्त लोगों में से दो ने पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके सारे कपड़े फाड़ दिये और मारपीट किया. शोर मचाने के बाद उसकी मां भी चिल्लाते हुए वहां पहुंची. आरोपियों ने उसकी मां के सिर पर लाठी से वार कर दिया. तब तक गांव के अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गये. यह देख आरोपित वहां से फरार हो गये. घटना की जानकारी उन लोगों ने डायल 112 को दी. पुलिस ने उन लोगों को पहले अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उन्हें मंगलवार सुबह मायागंज अस्पताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Bhagalpur News in Hindi : यहां भागलपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन