श्रावणी मेला में सुलतानगंज स्टेशन की सुरक्षा होगी हाईटेक, 280 अतिरिक्त जवानों की तैनाती, 52 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Updated:
विज्ञापन
सुलतानगंज स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा को लगेंगे आरपीएफ के 130 अतिरिक्त जवान, जीआरपी के 150 जवान होंगे प्रतिनियुक्त

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अभेद्य बनाई जा रही है। 280 अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती, 52 CCTV कैमरों और दो वॉच टावर से 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: भागलपुर. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी. स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वार तक 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी.

130 आरपीएफ और 150 जीआरपी जवान रहेंगे तैनात

रेलवे प्रशासन के अनुसार मालदा मंडल से आरपीएफ के 130 अतिरिक्त जवान श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सुलतानगंज पहुंच जाएंगे. इनके अलावा जीआरपी के 150 अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती की जाएगी. दोनों सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी.

52 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

सुलतानगंज स्टेशन पर पहले से लगे 40 सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त 12 नए कैमरे लगाए जाएंगे. इसके बाद स्टेशन परिसर में कुल 52 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे. इन कैमरों के माध्यम से प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार, निकास मार्ग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार नजर रखी जायेगी.

दो वॉच टावर से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजर

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए स्टेशन परिसर में दो वॉच टावर भी स्थापित किए जाएंगे. इन टावरों से सुरक्षा कर्मी स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और कांवरियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. भीड़ नियंत्रण और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

24 घंटे मुस्तैद रहेंगे सुरक्षा बल

Shravani Mela 2026: मालदा मंडल के आरपीएफ डिवीजन सुरक्षा आयुक्त बरुण कुमार बेहरा ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्टेशन परिसर में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. आरपीएफ और जीआरपी के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का माहौल मिल सके..


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन