bhagalpur news. टाउन हॉल में उत्साह के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय बिहार दिवस समारोह

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय समारोह का समापन सोमवार को टाउन हॉल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ हुआ.
बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय समारोह का समापन सोमवार को टाउन हॉल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ हुआ. इस आयोजन ने न केवल बिहार की विरासत का जश्न मनाया, बल्कि महान सेनानियों की शहादत और वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास को भी याद किया. प्रभातफेरी से हुई दिन की शुरुआत समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह उमंग के साथ हुई. समाहरणालय से सैंडिस कंपाउंड तक स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. हाथों में तख्तियां बच्चों के नारों ने पूरे शहर को बिहार की अस्मिता और विकास के संदेश से गुंजायमान कर दिया. वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ और शहीदी दिवस मना टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ और शहीदी दिवस विशेष रूप से मनाया गया. कार्यक्रम का आगाज संगीत शिक्षक धनंजय और चेतन चौबे द्वारा प्रस्तुत ””वंदे मातरम”” के सुरीले गायन से हुआ. इसके पश्चात सरकारी स्कूलों के बच्चों और संगीत शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं. सांस्कृतिक संध्या : शास्त्रीय संगीत से गौरव गान तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में अद्वैता सिंह द्वारा प्रस्तुत ””राग मुल्तानी”” के शास्त्रीय संगीत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (जगदीशपुर) की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ””सर पे हिमालय का छत्र”” गीत को दर्शकों की खूब सराहना मिली. कार्यक्रम का समापन किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों द्वारा गाये गये ””बिहार गौरव गान”” के साथ हुआ. कवि सम्मेलन में गूंजीं कविताएं समारोह का एक मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा. इसमें जिले के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया. काव्य पाठ करने वालों में गीतकार राजकुमार, शशिशंकर, उलूपी झा, प्रकाश सेन प्रीतम, बबीता कुमारी, साहिल राज शामिल थे. कवि सम्मेलन में बिहार गौरव गान पूरब के स्वर्णिम बिहान को लेकर रहा निहार, यहीं है अपना राज्य बिहार…, अंगिका चैती भिड़लोॅ छै बहसी बहेलिया हो रामा, चैत चिचिआबे, प्रेम का दीप जले, स्नेह बनाये रहिये का पाठ किया गया. जिला प्रशासन ने इस अवसर पर अपनी टीम का उत्साहवर्धन भी किया. विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट और प्रशंसनीय कार्य करने वाले कर्मियों को मंच पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव बढ़ता है, बल्कि बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




