bhagalpur news. चैती दुर्गा पूजा में उमड़ी श्रद्धा, मंदिरों में भक्तों की भीड़, गंगा घाटों पर रौनक
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 1:17 AM
चैती दुर्गा पूजा को लेकर सुलतानगंज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल चरम पर है
चैती दुर्गा पूजा को लेकर सुलतानगंज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल चरम पर है. विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा.
सप्तशती पाठ से गुंजायमान वातावरण
मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना और पाठ में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर परिसरों में मेले की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है. वहीं मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, जिससे पूजा का उत्साह और बढ़ गया है.
गंगा स्नान को उमड़ी भीड़
पंचमी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. दूर-दराज से आए भक्तों ने गंगा में स्नान और दान कर अजगैवीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की. सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अजगैवीनाथ धाम से गंगाजल लेकर बाबाधाम के लिए रवाना हुए. कई भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर गंगा में पाठी चढ़ाए, वहीं गंगा किनारे मुंडन संस्कार भी कराए गए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










