कपड़ों पर लगे तेल के दाग हटाने के लिए फॉलो करें क्रिएटर शशांक के टिप्स
Published by : Priya Gupta Updated At : 24 Mar 2026 10:13 AM
कपड़े में लगे हुए तेल के दाग
How To Clean Oil Stains From Clothes: अगर आप भी कपड़े में लगे तेल के दाग हटाने के लिए कोई असरदार टिप्स ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए टिप्स से आप आसानी से दाग हटा सकते हैं.
How To Clean Oil Stains From Clothes: कभी-कभी खाना बनाते समय, खाना खाते समय या किसी गलती की वजह से हमारे कपड़ों पर तेल के दाग लग जाते हैं. ये दाग अच्छे तरीके से धोने पर भी आसानी से नहीं हटते, जिसकी वजह से हमारा कपड़ा भी खराब हो जाता है. ऐसे में आप भी अगर इस बात से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है. सही तरीके का इस्तेमाल करके आप तेल के दाग को आसानी से साफ कर करते हैं. इसके लिए आपको घर पर रखी ही चीजों की जरूरत पड़ेगी. कपड़े से तेल के दाग हटाने के टिप्स कंटेंट क्रिएटर शशांक के इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks शेयर किया गया है. जिसे अपनाकर आप अपने कपड़ों को फिर से नए जैसा बना सकते हैं.
कपड़े में लगे तेल के दाग कैसे हटाएं?
- सबसे पहले आप जिस कपड़े से दाग हटाना चाहते हैं उसे लें. अब जहां दाग लगा है, उस जगह के अंदर दाग फैलने से रोकने के लिए एक प्लेट रख दें.
- फिर आप दाग वाली जगह के ऊपर बेकिंग सोडा की एक लेयर डालें. इसके ऊपर आप थोड़ा डिशवॉशिंग लिक्विड डालें. अब इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे अच्छे से फैलाएं.
- इसे मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
- अब 10 मिनट के बाद आप इसे हाथों से हल्का रगड़ते हुए पानी से अच्छे से धो लें. इससे आपके दाग तुरंत निकल जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










