bhagalpur news. टीएमबीयू प्रशासन छात्र राजद के अवैध कार्यों को संरक्षण दे रहा : अभाविप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू प्रशासन छात्र राजद के अवैध कार्यों को संरक्षण दे रहा : अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दक्षिण बिहार प्रांत के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह ने विवि प्रशासन पर आरोप लगाया

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दक्षिण बिहार प्रांत के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह ने विवि प्रशासन पर आरोप लगाया. रविवार को गौशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि टीएमबीयू प्रशासन छात्र राजद के अवैध कार्यों को संरक्षण दे रही है. छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव पर कई मामला दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया है. अभाविप अब डरने वाला नहीं है. छात्र राजद को उसी के लहजे में दिया जवाब जायेगा. कहा कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा तथाकथित छात्र नेता को वीआइपी ट्रीटमेंट मायागंज अस्पताल में देने का काम कर रही है. पुलिस अभिरक्षा में लोग उससे मिल रहे हैं और वह फोन का प्रयोग कर रहा है. पुलिस वजह बताये कि किसी चोट की वजह से उसे जेल नहीं भेजा रहा है. कहा कि जिस छात्र नेता का विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश वर्जित है, वह परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में बैठकर क्या करता है. प्रेसवार्ता में अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह तोमर, जिला संयोजक सूर्य प्रताप, नगर मंत्री पीयूष भारती, परिसर इकाई अध्यक्ष राजा यादव आदि मौजूद थे. कमरे में अवैध रूप लगाया एसी प्रदेश मंत्री छोटू सिंह ने कहा कि पीजी पुरुष हॉस्टल वन के कमरे में एसी कैसे लगाया है. फ्रीज कैसे रखा गया है. जबकि विवि प्रशासन की तरफ से ये सारे चीजें हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को आवंटित नहीं किया जाता है. कहा कि लालू यादव व उसके लोग अवैध तरीके से कब्जा कर बैठे हैं. कहा कि विवि प्रशासन द्वारा हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले विद्यार्थी को बाहर नहीं निकाला गया, तो भागलपुर सहित पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. कहा कि 24 और 25 दिसंबर को हुई घटना में पुलिस के सामने निर्दोष प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय और राज्य विवि प्रमुख हैप्पी आनंद भारद्वाज को पीटा गया. कहा कि विवि प्रशासन झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है. विवि अविलंब केस वापस लें. प्रदेश मंत्री ने कहा कि छात्र राजद भूल रहा है कि जंगलराज नहीं है. अभाविप छात्र राजद के हर एक्शन का जवाब उसी के लहजे में देने में सक्षम हैं और देगी. इस कारण ऐसे धमकी देने वालों पर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करे. पूरे मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. छात्र राजद के पूर्व विवि अध्यक्ष ने किया पलटवार अभाविप का आतंक व गुंडागर्दी नहीं चलने दिया जायेगा छात्र राजद के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि विगत दिनों जिस तरह से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय में आतंक और गुंडागर्दी नहीं चलने दिया जायेगा. विवि में दहशत का माहौल बनाकर लाखों की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का काम किया है. कहा कि 1990 बाद वैसे मनुवादियों का जंगलराज का खात्मा हुआ, जो पिछड़ों, शोषितों, दलित-महादलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने का काम किया था. नामजद मुकदमा होने के बाद अभी तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है. क्षतिग्रस्त लाखों की संपत्ति का मुआवजा विव प्रशासन द्वारा क्यों नहीं लिया गया. इससे साफ प्रतीत होता है कि विवि प्रशासन सरकार और सत्ता के दबाव में आकर काम कर रही है. डॉ दिलीप ने कहा कि छात्र नेता लालू यादव पर हमला कर जख्मी किया गया है. ऐसे नामजद अभियुक्त की अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. छात्र राजद के सभी कार्यकर्ता छात्रावास में वैध रूप से रह रहे हैं. कहा कि जहां तक लालू यादव के अस्पताल में रहने की बात है, तो उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. पुलिस की निगरानी में मायागंज में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन