Bhagalpur News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 20 May 2025 12:21 AM
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण नीलिमा अर्जुन कॉलेज नवगछिया में सोमवार को शुरू किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी की सभी सेविकाओं ने भाग लिया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नवगछिया.
आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण नीलिमा अर्जुन कॉलेज नवगछिया में सोमवार को शुरू किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी की सभी सेविकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ ऋतु राज प्रताप सिंह ने किया. कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ चंचला कुमारी के द्वारा किया गया. प्रशिक्षण सीडीपीओ के साथ-साथ महिला पर्यवेक्षाएं रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी तथा प्रखंड समन्वयक फैज सुलेमान द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य केंद्र पर बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा बेहतर से बेहतर किया जा सके. बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक संज्ञानात्मक सामाजिक और भावनात्मक अर्थात सर्वांगीण विकास हो.जगदीशपुर.
नवीन शिक्षा नीति 2020 के आधार पर जगदीशपुर प्रखंड में सोमवार से तीन दिवसीय पोषण भी, पढ़ाई भी, प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड सीडीपीओ ने दीप प्रज्वलित कर की. इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो और मास्टर ट्रेनर मनीष राणा ने पहले दिन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को मानसिक, सामाजिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर शिक्षा की नींव रख सकें. उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण आगामी दो दिनों तक चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










