bhagalpur news. सुरखीकल में चोरों ने उड़ाये लाखों के सामान

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 12:42 AM

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल मोहल्ले में शनिवार की रात जितेंद्र सिंह दत्ता के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नगदी की चोरी कर ली है

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल मोहल्ले में शनिवार की रात जितेंद्र सिंह दत्ता के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नगदी की चोरी कर ली है. मामले में गृहस्वामी जितेंद्र सिंह दत्ता ने बरारी थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बरारी थाने की पुलिस ने आवश्यक छानबीन की और श्वान दस्ते की मदद से मामले की छानबीन करायी है. बरारी के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा.

शराब के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर – मायागंज मोहल्ले में बरारी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में दो युवकों को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप यादव उर्फ झोटी यादव का पुत्र राजा कुमार और प्रीतम कुमार हैं. मामले की प्राथमिकी बरारी थाने में दर्ज की गयी है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन