ePaper

Bhagalpur News. गलत ढंग से नामांकन लिये जाने पर एक दर्जन से अधिक छात्राओं का नामांकन हो सकता रद्द

Updated at : 15 Oct 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. गलत ढंग से नामांकन लिये जाने पर एक दर्जन से अधिक छात्राओं का नामांकन हो सकता रद्द

छात्राओं का नामांकन रद होने का खतरा.

विज्ञापन

-एसएम कॉलेज में पीजी नामांकन में मिली भारी अनियमितताएसएम कॉलेज में पीजी सत्र 2025-27 के तहत पीजी सेमेस्टर वन में भारी अनियमितता मिलने पर दूसरे दिन बुधवार को भी आवेदन की सघन जांच की गयी. इसमें वार्ड के नाम पर लिये गये नामांकन में गडबड़ी भी सामने आयी है. आवेदन में वार्ड का केवल हवाला दिया गया है. संबंधित दस्तावेज आवेदन में छात्राओं द्वारा नहीं लगाया गया है. ऐसे में एक दर्जन से अधिक छात्राओं का नामांकन रद्द हो सकता है. उन छात्राओं की सूची तैयार कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने मामले को लेकर नाराजगी जतायी है. कॉलेज के अंदरखाना की मानें, तो सोशल संकाय व मानविकी संकाय के नामांकन में बड़ी संख्या में गड़बड़ी सामने आ रही है.

ऑनर्स के अदले सब्सिडियरी विषय में पीजी में लिया नामांकन

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि ऑनर्स विषय के बदले में सब्सिडियरी विषय में पीजी में नामांकन लिया गया है. इस तरह के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. हद तो तब हो गया कि आवेदन में छात्रा ने नामांकन के लिए कुछ विषय लिखा. लेकिन नामांकन किसी और विषय में लिया गया. बताया जा रहा कि मामले को लेकर शिक्षक कुछ बोलने से बच रहे हैं.

नामांकन कमेटी पर उठ रहा सवाल

पीजी नामांकन को लेकर कॉलेज प्रशासन ने नामांकन कमेटी गठित किया था. इतना सब कुछ हो जाने के बाद कमेटी के सदस्याें को कुछ पता नहीं चल सका. कमेटी के सदस्य बिना देखे ही मेधा सूची पर हस्ताक्षर कर आगे की प्रक्रिया के लिए बढ़ा दिये. कॉलेज के अंदरखाना की मानें, तो जब कॉलेज प्रशासन को नामांकन में गड़बड़ी की शिकायत मिली. आनन-फानन में नामांकन कमेटी गड़बड़ी को सुुधार ने के लिए मंगलवार व बुधवार को देर शाम तक कार्य किया.

कोट

नामांकन में गड़बड़ी को सुधार किया जा रहा है. वार्ड के आधार पर नामांकन लिया है. लेकिन आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज नहीं दिया है. ऐसे में उन छात्राओं का नामांकन रद्द किया जायेगा. उन छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है.

प्रो निशा झा, प्राचार्या

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन