bhagalpur news. पहली बार पीजी स्तर पर एनएसएस इकाई का गठन, मॉडल यूनिट के रूप में संपन्न हुआ शिविर
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 1:09 AM
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. विश्वविद्यालय में पहली बार स्नातकोत्तर स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गठन किया गया है. अब तक एनएसएस की गतिविधियां केवल अंगीभूत महाविद्यालयों तक ही सीमित थी. नवनियुक्त कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उमेश तिवारी के नेतृत्व में यह इकाई एक ””””मॉडल यूनिट”””” के रूप में उभरी है. इकाई की ओर से पिछले सात दिनों से आयोजित विशेष शिविर का शनिवार को समापन हुआ.
डॉ एनके यादव ने दिया ””””यूनिवर्सल ब्रदरहुड”””” का संदेश
विशेष शिविर के समापन सत्र में मुख्य अतिथि चिकित्सक सह विधान पार्षद डॉ एनके यादव थे. उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए ””””यूनिवर्सल ब्रदरहुड”””” (वैश्विक भाईचारा) की संकल्पना पर जोर दिया. डॉ यादव ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे संकीर्ण मानसिकताओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें. कार्यक्रम समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व में भी कई समन्वयकों ने पीजी स्तर पर एनएसएस इकाई शुरू करने का प्रयास किया था, जो अब जाकर सफल हुआ है. उन्होंने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया. भविष्य में मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए भी अलग इकाइयों के गठन करने की बात कही. मौके पर सामाजिक विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो सुदामा यादव, क्रीडा परिषद के सचिव डॉ संजय जायसवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










