BHAGALPUR : केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR : केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप का हुआ शुभारंभ

केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी कहलगांव में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ बुधवार को किया गया.

विज्ञापन

कहलगांव, भागलपुर से प्रतिनिधि रिपोर्ट :

केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी कहलगांव में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ बुधवार, को दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मणिराज भारती ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के महत्व, बहुभाषावाद की आवश्यकता तथा भाषाई एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाने में ऐसे शिविरों की भूमिका के बारे में जानकारी दी. इस समर कैंप में विद्यालय के 75 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिविर का संचालन आनंद गौरव द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आनंदमय एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में हुई, जिससे विद्यार्थियों में नई भाषाएँ सीखने के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला. शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं की विविधता, उनकी सांस्कृतिक विशेषताओं तथा राष्ट्रीय एकता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया. शिक्षकों ने कहा कि विभिन्न भाषाओं का ज्ञान आपसी सद्भाव, संवाद कौशल और सांस्कृतिक समझ को विकसित करता है. शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषाई सम्मान, सहयोग और एकता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह सात दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा तथा उन्हें भारतीय भाषाओं और संस्कृति से और अधिक जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन