ePaper

Bhagalpur News. थाना आने वालों को ससम्मान बिठाएं, फिर गंभीरतापूर्वक सुनें समस्या : एसएसपी

Updated at : 17 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. थाना आने वालों को ससम्मान बिठाएं, फिर गंभीरतापूर्वक सुनें समस्या : एसएसपी

एसएसपी ने थाना में की सुनवाई.

विज्ञापन

जोगसर थाना में एसएसपी ने की साप्ताहिक जनता दरबार की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अब वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न थानों में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जोगसर थाना में साप्ताहिक जनता दरबार में आमलोगों की समस्याओं पर सुनवाई की. पुलिस मुख्यालय की ओर से थाना स्तर पर समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का निर्देश दिया. जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों की शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

थाना पहुंचने वालों को ससम्मान बैठाया जाय

उन्होंने थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक बैठाया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए. जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग निजी और सामूहिक समस्याएं लेकर पहुंचे थे. दर्जनों लोगों ने एक साथ बूढ़नाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर जाम लगने से आम जनता के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है. इस पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

सूखे नशे के अवैध कारोबार पर चिंता

इसके अलावा कई लोगों ने क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे सूखा नशा के अवैध कारोबार पर चिंता जताई और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की. एसएसपी ने नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान कुछ लोगों ने वरीय पुलिस अधीक्षक को महत्वपूर्ण गुप्त सूचनाएं भी उपलब्ध कराईं, जिस पर आवश्यक जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि थाने स्तर पर ही समस्याओं की सुनवाई होने से उन्हें राहत मिल रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय और राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन