bhagalpur news. गर्मी से राहत देने वाले सामान का बाजार हुआ बूम, रोजाना दो करोड़ का कारोबार

भीषण गर्मी में आइसक्रीम, सत्तू, तरबूज, नारियल पानी आदि रसदार फलों की डिमांड बढ़ गयी.
भीषण गर्मी में आइसक्रीम, सत्तू, तरबूज, नारियल पानी आदि रसदार फलों की डिमांड बढ़ गयी, तो कपड़ा बाजार में कॉटन दुपट्टा, गमछा, कुर्ता, टी-शर्ट की डिमांड. इतना ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पिछले एक सप्ताह में 50 फीसदी से अधिक कारोबार बढ़ गया. भागलपुर बाजार में रोजाना इन चीजों का दो करोड़ कारोबार हो रहा है. भागलपुर में हीट वेव से लोग खासे परेशान हैं. राहत पाने के लिए लोग रसदार फल व शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं. चौक-चौराहों पर सत्तू और नींबू पानी के ठेले सजे हैं. प्रचंड गर्मी में बाजार में आम, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, खीरा और ककड़ी की मांग बढ़ने के साथ कीमत भी बढ़ गयी है. संबंधित कारोबारियों के आंकड़े के अनुसार राेजाना 50 लाख से अधिक कारोबार हो रहा है. महिलाओं को भा रहा है साड़ी विथ दुपट्टा व स्टीज ब्लाउज कपड़ा बाजार में लगन को लेकर रौनक बढ़ गयी है. इस बार साड़ी विथ दुपट्टा व स्टीज ब्लाउज विथ साड़ी ट्रेंड में है. थोक साड़ी कारोबारी कृष्णा गोयल ने बताया कि सूरत से इस बार साड़ी विथ दुपट्टा व स्टीज ब्लाउज के साथ फैंसी साड़ी डिजाइन करके बाजार में आयी है. महिलाओं को भी खूब भा रहा है. यह 1500 से लेकर 3500 रुपये तक बिक रहे हैं. प्रतिदिन इस तरह की साड़ी से 10 लाख का कारोबार हो रहा है. वहीं कॉटन कपड़े के कारोबारी कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने बताया कि कॉटन का गमछा की डिमांड बढ़ गयी है. 100 से 300 रुपये पीस तक बिक रहे हैं. बुनकर प्रतिनिधि तहसीन सवाब ने बताया कि भागलपुर में केवल 10 लाख से अधिक का गमछा प्रतिदिन बिक रहे हैं. तरबूज से हो रहा है रोजाना 10 लाख का कारोबार, तो नारियल डाब से छह लाख तक गर्मी के मौसम में तरबूज लोगों की पहली पसंद है. तरबूज का रेट भी दूसरे फलों से कम है. सबसे अधिक तरबूज, अंगूर, संतरा, अनार की मांग बढ़ी है. दियारा, चांदन नदी के आसपास क्षेत्रों जगदीशपुर, कजरैली, सबौर, नाथनगर आदि से भी तरबूज व खरबूज आ रहे हैं. थोक में 15 रुपये किलो, जबकि खुदरा में 20 से 30 रुपये किलो तक तरबूज बिक रहे हैं. रोजाना 10 लाख का कारोबार हो रहा है. उन्होंने बताया कि नारियल डाब आंध्रप्रदेश व कर्नाटक से आ रहे हैं. अभी नारियल डाब 50-70 की बजाय 80-90 रुपये पीस बिक रहे हैं. रोजाना छह से सात लाख तक का कारोबार हो रहा है. प्रतिदिन पांच टन से अधिक सत्तू की खपत सत्तू व मसाला उद्यमी अजय कुमार आलोक ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद खासकर चना सत्तू का डिमांड बढ़ गयी. अभी भागलपुर में पांच टन से अधिक चना सत्तू बिक रहे हैं. इसके अलावा गेहूं, मकई व जौ के सत्तू बिक रहे हैं. पांच लाख से अधिक का रोजाना कारोबार हो रहा है. पांच लाख के बिक रहे आइसक्रीम आइसक्रीम कारोबारी ने बताया कि अलग-अलग ब्रांडेड कंपनी के आइसक्रीम की बिक्री हो रही है. इससे रोजाना पांच लाख का कारोबार हो रहा है. एक-एक छोटे दुकानदार 1500 से 2500 रुपये की आइसक्रीम प्रतिदिन बेच रहे हैं. रसदार फलों की बढ़ी डिमांड, तो कीमत भी चढ़ी 10 से 20 रुपये किलो वाला खीरा 20 से 40 रुपये किलो हो गया है. इसके साथ ही विदेशी फलों की भी मांग बढ़ गयी है. कीवी 30 से 40 रुपये पीस और स्ट्रॉबेरी 100 रुपये का पैकेट बिक रहा है. कीवी न्यूजीलैंड से आता है. मो साहेब ने बताया कि अभी कश्मीर वाला सेब कोल्ड स्टोर से आ रहा है. जो सेब पहले 100 से 150 रुपये किलो बिक रहा था, वो अब 200 से 240 रुपये किलो तक बिक रहा है. इसके अलावा 60-70 की नारंगी 120 से 150 रुपये तक बिक रहे हैं. अनार 200 रुपये किलो बिक रहा है. अंगूर 80-100 से बढ़कर 120-140 रुपये किलो हो गया है. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है ये फल जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि ककड़ी और खीरा शरीर को ठंडा रखता है. ककड़ी डिहाइड्रेशन से बचाता है. साथ ही टॉक्सिन को शरीर से बाहर करता है. तरबूज, खीरा कोलेस्ट्रोल, कब्ज, बदहजमी और पेट दर्द से संबंधित बीमारियों से बचाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




