bhagalpur news. पीजी विभाग के स्तर से मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए जारी पत्र की जांच होगी

Updated at : 03 Mar 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पीजी विभाग के स्तर से मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए जारी पत्र की जांच होगी

टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ पीजी विभागों ने रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए पत्र जारी कर दिया था.

विज्ञापन

भागलपुर टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ पीजी विभागों ने रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए पत्र जारी कर दिया था. जबकि विवि के परीक्षा विभाग से ऐसी कोई पत्र जारी नहीं की गयी है. ऐसे में उन पीजी विभागों के हेड की परेशानी बढ़ सकती है. मामला प्रकाश में आने के बाद विवि प्रशासन ने संज्ञान लिया है. विवि प्रशासन को तीन पीजी विभागों के हेड ने बिना अनुमति शेड्यूल जारी करने का पत्र प्राप्त हुआ है. इसे लेकर कुलपति प्रो जवाहर लाल ने नाराजगी जतायी और मामले की जांच का निर्देश दिया है. कुलपति ने कहा कि तीन विभागों की शिकायत मिली है. उनके हेड ने परीक्षा विभाग के बिना अनुमति रिसर्च मेथोडोलॉजी की प्रक्रिया के लिए विभागीय स्तर से निर्देश जारी किया है. इसके अलावा कुछ अन्य पीजी विभाग का नाम भी सामने आ रहा है. कहा कि पूरी तरह से उन विभागों ने नियम के विपरीत जाकर काम किया है. विवि एक्ट का घोर उल्लंघन है. मामले में गठित जांच कमेटी को निदेश दिया गया है कि जांच कर रिपोर्ट सौंपे, ताकि उसके आधार पर कार्रवाई हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन