bhagalpur news. दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी व सरकारबाड़ी में बोधन के साथ वेदी पर स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी व सरकारबाड़ी में बोधन के साथ वेदी पर स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

सिल्क सिटी के विभिन्न पूजा स्थानों पर नवरात्र के पंचमी तिथि पर शनिवार को स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की गयी

विज्ञापन

सिल्क सिटी के विभिन्न पूजा स्थानों पर नवरात्र के पंचमी तिथि पर शनिवार को स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की गयी. बंगाली समाज के पूजा स्थानों दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, सरकारबाड़ी में बोधन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को वेदी पर स्थापित कर दी गयी. वहीं विधि-विधान से आदमपुर दुर्गा स्थान, सत्कार क्लब की ओर से कचहरी चौक पर, मिरजानहाट, मंदरोजा, छोटी खंजरपुर, बड़ी खंजरपुर, उर्दू बाजार, परबत्ती, मुंदीचक, गढ़ैया आदि स्थानों में सप्तमी पूजा पर सोमवार को पट खुलेगा. इसी दिन हरेक जगह श्रद्धालुओं को माता का दर्शन होगा. हालांकि, बंगाली बहुल क्षेत्र में शनिवार को ही माता को वेदी पर स्थापित की गयी.

मोहद्दीनगर में हुई अलौकिक महाआरती

दुर्गाबाड़ी परिसर में संध्या में महिलाओं व कपल ने डांडिया खेलकर मां की स्तुति की. मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान में शनिवार को शाम सात बजे अलौकिक महाआरती हुई. इससे पहले शाम पांच बजे महिलाओं एवं लड़कियों ने भजन गाये. दुर्गाबाड़ी में रात्रि में वेदी पर प्रतिमा को स्थापित की गयी. पूजन के दौरान अध्यक्ष डॉ शांतनु घोष, सचिव सुजय सर्वाधिकारी, कोषाध्यक्ष सुप्रतीम पाल, निरूपमकांति पाल, गणेश कुमार आदि शामिल हुए. जबकि कालीबाड़ी में पूजन के दौरान महासचिव विलास बागची, बाबू मुखर्जी, शांतनु गांगुली, परिमल कंसबनिक, तापस घोष आदि उपस्थित थे. यहां पर ढाक बजाकर मां का स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन