भागलपुर. टीएमबीयू में स्नातक नामांकन की पहली मेधा सूची आज शाम को होगी जारी

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर. टीएमबीयू में स्नातक नामांकन की पहली मेधा सूची आज शाम को होगी जारी

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची मंगलवार की देर शाम जारी की जायेगी.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची मंगलवार की देर शाम जारी की जायेगी. डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से इंटर के अंकों के आधार पर रोस्टर का पालन करते हुए मेधा सूची तैयार की गई है. पहली मेधा सूची के आधार पर कॉलेजों में नामांकन 4 से 10 जून तक होगा. वहीं, कॉलेजों से नामांकन सत्यापन रिपोर्ट 11 जून तक मांगी गयी है. दूसरी मेधा सूची 16 जून को जारी होगी, जिसके आधार पर 17 से 22 जून तक कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा.

ओबीसी के छात्रों ने महिला कोटा में किया आवेदन

विवि सूत्रों के अनुसार नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच में कुछ छात्रों द्वारा ओबीसी कोटा के तहत महिला वर्ग में आवेदन किये जाने का मामला सामने आया है. इससे नामांकन समिति के सदस्यों की परेशानी बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि ऐसे विद्यार्थियों को सामान्य श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया गया है. विवि अधिकारियों का कहना है कि इस त्रुटि को सुधारने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं.

जन्मतिथि के स्थान पर अपलोड किया दूसरा दस्तावेज

नामांकन के लिए प्राप्त कई आवेदनों में विद्यार्थियों ने जन्मतिथि प्रमाणपत्र के स्थान पर अन्य दस्तावेज समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं. इसके कारण उनका नाम पहली मेधा सूची में शामिल नहीं किया गया है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार दस्तावेजों में आवश्यक सुधार के बाद ऐसे विद्यार्थियों के नाम दूसरी मेधा सूची में प्रकाशित किए जायेंगे.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन