bhagalpur news. वेतन भुगतान को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. वेतन भुगतान को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता

जिले में शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की

विज्ञापन

जिले में शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने जुलाई, अगस्त और सितंबर के बकाया वेतन भुगतान सूची अविनाश कुमार व शिशिर को सौंपी. आंशिक वेतन प्राप्त करने वाले तथा जिनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है, उनकी वृहद सूची की भी मांग की गयी. प्रतिनिधियों ने बताया कि बीपीएससी शिक्षकों का वेतन कंप्यूटर-बैटरी चोरी होने से अटका हुआ है, जिसे चार अक्तूबर तक बदलने का आश्वासन मिला है. बैठक में बिहपुर, नवगछिया, इस्माइलपुर, जगदीशपुर, कहलगांव और नारायणपुर प्रखंडों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई. संघ ने वेतन संरक्षण, स्थानांतरित और सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण, निलंबन मुक्त करने तथा आउट-इन ग्रुप परिवर्तन कर समय पर वेतन सुनिश्चित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन