द्वारिका, अक्षरधाम समेत आधा दर्जन धार्मिक स्थलों के लिए भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
द्वारिका, अक्षरधाम समेत आधा दर्जन धार्मिक स्थलों के लिए भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन

भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन.

विज्ञापन

– आइआरसीटीसी ने बढ़ाया कदम, 11 मार्च से शुरू होगी यात्रा, नौ दिनों के बाद वापसीआइआरसीटीसी द्वारिका, अक्षरधाम समेत विभिन्न धर्मिक स्थलों की यात्रा के लिए 11 मार्च को भागलपुर स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन चलायेगी. मंगलवार को शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर आइआरसीटीसी कोलकाता के चीफ सुपरवाइजर मनीष कुमार, संजीव कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया यह धार्मिक यात्रा नौ दिनों की है. भागलपुर से खुलने के बाद ट्रेन जमालपुर, कियुल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गयाजी, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुवा राेड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन के यात्रियों को लेकर दर्शन के लिए आगे बढ़ेगी. 19 मार्च को वापसी होगी, जिसमें आठ रात व नौ दिन लगेगा.

एक साथ दस लोगों की बुकिंग पर ऑफर

ट्रेन में स्लीपर क्लास 460 सीट, एक थ्री एसी कोच 64 सीट व एक टू एसी कोच में 48 सीटें होंगी. स्लीपर में 18850 रुपया प्रति यात्री, थ्री एसी 33995 प्रति व्यक्ति व एसी टू में 41990 रुपये प्रति व्यक्ति को किराया लगेगा. एक साथ दस टिकट की बुकिंग पर ऑफर का लाभ मिलेगा. प्रेस वार्ता में भागलपुर रेलवे स्टेशन के आइआरसीटीसी के सौरभ कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

– पैकेज में ये होगा शामिल

– यात्रियों को रेलवे की ओर से चाय, नास्ता, लंच व डिनर दिया जायेगा. इसके साथ ही बसों के द्वारा दर्शनीय स्थल तक की यात्रा करायी जायेगी.

– इन धार्मिक स्थलों की यात्रा

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अलावा द्वारिकाधीश मंदिर, बेट द्वारिका व अहमदाबाद के अक्षरधाम दिव्य मंदिर के दर्शन करवाये जाएंगे.

– इस नंबर पर कॉल कर बुकिंग कर सकते हैंं

6290861600, 8595937731,8595937732 व 8595937726 पर कॉल कर बुकिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन