bhagalpur news. 25 युवाओं का दल धरोहर स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :06 May 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 25 युवाओं का दल धरोहर स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना

कला- संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस के आयोजन का बुधवार को विधिवत समापन किया गया.

विज्ञापन

कला- संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस के आयोजन का बुधवार को विधिवत समापन किया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम के तीसरे दिन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के मार्गदर्शन में 25 युवाओं को भागलपुर जिलान्तर्गत विभिन्न धरोहर स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि दो दिनों के दौरान विभिन्न गतिविधियों के चयनित युवा प्रतिभागियों को भागलपुर के कला, संस्कृति और विरासत से जोड़ने एवं उन्हे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक धरोहर भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है. प्रमुख रूप से कहलगांव अवस्थित बटेश्वर स्थान की गुफाएं, पहाड़ियां एवं विक्रमशिला महाविहार के भग्नावशेष का अवलोकन सभी प्रतिभागियों द्वारा किया गया. भ्रमण के दौरान अंकित रंजन ने सभी युवाओं को नये दृष्टिकोण से अपनी संस्कृति, कला एवं धरोहर को देखने के लिए प्रोत्साहित भी किया. कार्यक्रम में शामिल किलकारी से जुड़े अनुराग ने बताया कि प्रकृति की गोद में विक्रमशिला अनेक कहानियां कहता है. टीएमबीयू की रिसर्च स्कॉलर आयशा नसीम ने बटेश्वर स्थान की पहाड़ियों पर उकेरे गुप्तकालीन समुद्र मंथन के शिल्प को देखकर कहा कि अंग की संस्कृति के कई पहलू अभी भी युवाओं को मालूम नहीं है. युवा लोक नर्तक राहुल, युवा मंजूषा कलाकार सुरभि सुमन आदि शामिल हुए. समापन कार्यक्रम के अंतिम चरण में भागलपुर संग्रहालय में लगातार तीसरे दिन वरिष्ठ कलाकारों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र एवं मूर्ति को अंतिम रूप देने के बाद सभी ने वंदे मातरम एवं जन गण मन गाकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन