bhagalpur news. स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिले वेतन – संघ

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिले वेतन – संघ

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर को पत्र लिखकर स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की

विज्ञापन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर को पत्र लिखकर स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की. पत्र में कहा कि स्थानांतरण नियमावली 2024 के तहत नियमित, बीपीएससी एवं एक्सक्लूसिव श्रेणी के शिक्षकों का स्थानांतरण होना था. इसी क्रम में 34,540 कोटि के अंतर्गत आने वाले 17 शिक्षकों का भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में रिक्त पदों के विरुद्ध स्थानांतरण किया गया. सभी शिक्षकों ने जून माह में योगदान भी कर दिया है. आरोप लगाया कि योगदान के बाद भी शिक्षकों को वेतन इसलिए नहीं दिया जा रहा है कि संबंधित विद्यालयों में 34,540 कोटि का पद नहीं है. जबकि नियमावली के अनुसार इन पदों का समापन सेवानिवृत्ति, मृत्यु या स्थानांतरण के बाद ही होना था. 2023 में हुए संशोधन के मुताबिक सभी नियमित पद 31 जुलाई तक जीवित माने जाएंगे. संघ ने स्पष्ट किया कि इसमें शिक्षकों की कोई गलती नहीं है, यह विभागीय त्रुटि है. अगर विद्यालयों में रिक्ति नहीं थी तो स्थानांतरण ही क्यों किया गया. समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों का परिवार आर्थिक संकट में हैं और दुर्गापूजा, दीपावली, छठ जैसे त्योहार फीके पड़ रहे हैं. संघ ने जिला शिक्षा विभाग से अविलंब 34,540 कोटि के सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन