Bhagalpur news परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Updated at : 21 Feb 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

भागलपुर-दुमका मार्ग खिरीबांध गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीटी कन्या मवि तिलकामांझी के शिक्षक उदय कुमार(48) की मौत हो गयी

विज्ञापन

भागलपुर-दुमका मार्ग खिरीबांध गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीटी कन्या मवि तिलकामांझी के शिक्षक उदय कुमार(48) की मौत हो गयी है. वह रंगरा प्रखंड के भीम दास टोला, तीनटंगा के रहने वाले थे. फिलहाल वह माध्यमिक परीक्षा में वीक्षण कार्य के लिए लोकनाथ हाई स्कूल में प्रतिनियुक्त थे. घटना के समय वह परीक्षा ड्यूटी के लिए बाइक से लोकनाथ हाई स्कूल जगदीशपुर जा रहे थे. इस क्रम में एक अज्ञात वाहन रौंदता हुआ भाग निकला. शिक्षक हेलमेट पहने थे, लेकिन वाहन के पहिये के नीचे आ जाने से शिक्षक का सिर हेलमेट सहित बुरी तरह से कुचला गया. वाहन की पहचान नहीं हो सकी. घटना के बाद खिरीबांध में जाम की स्थिति बन गयी थी. सूचना पर मौके पर पहुंची बाईपास पुलिस ने फौरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के जेब से मिले पर्स मे आधार कार्ड से पहचान हुई. पहचान होने के बाद घरवालों को सूचित किया गया. बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि धक्का मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पीरपैंती में दुकान की खिड़की तोड़ चोरों ने की चोरी

पीरपैंती सुंदरपुर स्थित दो दुकानों में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की है. हार्डवेयर और ऑनलाइन दुकान के मालिक श्रीनिवास कुमार यादव ने पीरपैंती पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर के घर गया था. दुकान में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे,जिसके लिए 1.5 लाख रुपये और मोबाइल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. दूसरे दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि दो सौ रुपये नकद और अन्य सामान की चोरी हुई है.

सनोखर बाजार में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

सन्हौला सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर बाजार में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. वह राष्ट्रीय उवि सनोखर हाट में 10वीं कक्षा की छात्रा थी. बगल के वीरेंद्र भारती के घर में छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. वीरेंद्र भारती के भाई राजेश भारती ने छात्रा के शव को उसके घर लाकर रख दिया. बताया कि लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. आसपास के लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. सनोखर थाना की पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई का खुलासा हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह आत्महत्या है या कुछ और. सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन