bhagalpur news.महिला संवाद से हो रही गांव-घर के विकास की बात

Updated at : 20 Apr 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.महिला संवाद से हो रही गांव-घर के विकास की बात

भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों के 30 ग्राम संगठनों में आज महिला संवाद का आयोजन किया ग

विज्ञापन

भागलपुर

भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों के 30 ग्राम संगठनों में आज महिला संवाद का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं ने खुलकर अपने गांव और घर-परिवार के विकास पर बात की. ज्यादातर महिलाओं ने अपने गांव की उन्नति का खांका खींचा. साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में भी अपना अनुभव साझा किया.

16 जून तक चलेगा कार्यक्रम

भागलपुर में जीविका सम्पोषित ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सुबह की प्रथम पाली में 15 ग्राम संगठनों में, जबकि शाम की द्वितीय पाली में भी अन्य 15 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया. इसमें जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों के अलावा समूह से नहीं जुड़ने वाली महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन सभी जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर 18 अप्रैल से किया जा रहा है. यह संवाद कार्यक्रम 16 जून तक चलेगा. भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने पिछले दिनों जिला अतिथि गृह में महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

भागलपुर में सभी 16 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित कुल 1820 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है. इसमें गांव की समस्त महिलाएं भाग लेंगी. निर्धारित तिथि के अनुसार प्रत्येक ग्राम संगठन पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है. इस दौरान फिल्म दिखायी जा रही है. महिलाओं से प्राप्त होने वाले मंतव्यों को मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन