Bihar Bridge News: ढहकर गिरे सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल का काम फिर से हुआ शुरू, पटना हाईकोर्ट ने तय कर दी ये डेडलाइन…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jun 2025 11:19 AM
Sultanganj Aguwani Ghat Bridge: बिहारवासियों को चुनावी साल में सरकार की ओर से कई सारे तोहफे दिए जा रहे हैं. कहीं पुल तो कहीं फोरलेन का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच सुल्तानगंज अगुवानी घाट पुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, पुल का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया गया है.
Sultanganj Aguwani Ghat Bridge: बिहार के लिए साल 2025 चुनावी साल है. चुनावी साल में कई सारे तोहफे बिहार सरकार की ओर से लोगों की दिए जा रहे हैं. इस बीच बड़ा अपडेट सुल्तानगंज अगुवानी घाट पुल को लेकर सामने आ गया है. दरअसल, सुल्तानगंज अगुवानी घाट पुल का एक बार फिर से पुनर्निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है. पटना हाईकोर्ट से आदेश के बाद निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है. खबर की माने तो, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने पिलर नंबर-9 के पास कंपोजिट स्टील बीम कंक्रीट डेक केबल स्टे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है.
हाईकोर्ट ने दिया आदेश
वहीं, इस बार प्रोजेक्ट के पूरा करने को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से 18 महीने का आदेश दिया गया. जोर-शोर से काम कर तय समय सीमा के अंदर ही इसे करने का आदेश दिया गया है. वहीं, परियोजना की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदक द्वारा प्रस्तुत डिजाइन और ड्रॉइंग का ऑडिट आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है, जो कि बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरा कर लिया जाएगा. वहीं, इस काम को तीन चरणों में किया जा रहा है ताकि कार्य में गति और गुणवत्ता बनी रहे.
तीन चरणों में काम होगा पूरा
पहले चरण की बात करें तो, एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा. इससे निर्माण सामग्री और मशीनरी की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सकेगी. इसके अलावा दूसरे चरण में कंपोजिट ग्राइडर का निर्माण किया जाएगा. वहीं, यह निर्माण कार्य आरडीएसओ से अनुमोदित कार्यशाला में डिजाइन के अनुरूप शुरू हो चुका है. इधर, तीसरे चरण की बात करें तो, नींव में सुधार का कार्य किया जाएगा. बता दें कि, यह निर्माण कार्य भी विशेषज्ञों की निगरानी और सलाह पर ही किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो. कुल मिलाकर देखा जाए तो, इस बार पुल की गुणवत्ता पर खास ध्यान रखा जा रहा है. इस पूरे परियोजना की निगरानी के लिए एक मजबूत परियोजना क्रियान्वयन इकाई गठित की गई है, जो हर चरण में निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान रखेगी.
Also Read: Tej Pratap Yadav: अब फुल एक्शन में लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव, कहा- ‘जीत हमेशा…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










