Bhagalpur news पचरूखी में ही हो डिग्री कॉलेज की पढ़ाई, ग्रामीणों ने की मांग

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news पचरूखी में ही हो डिग्री कॉलेज की पढ़ाई, ग्रामीणों ने की मांग

श्री रामशरण राजकीय बुनियादी विद्यालय पचरुखी प्रांगण में पूर्व मुखिया सह हरदेवचक पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नरेश मंडल की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई

विज्ञापन

श्री रामशरण राजकीय बुनियादी विद्यालय पचरुखी प्रांगण में पूर्व मुखिया सह हरदेवचक पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नरेश मंडल की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. राजकीय बुनियादी विद्यालय पचरुखी को शिक्षा विभाग ने डिग्री कॉलेज के रूप से संचालन के लिए उपयुक्त माना था. पिछले दिनों सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि कहीं दूसरी जगह इसे स्थानांतरित करने की योजना चल रही है. स्थानांतरण की अफवाह पर सुमन पांडे ने बताया कि सरकार की ओर से तीन करोड़ से बने इस भवन में 27 बड़े बड़े कमरे हैं. यहां 20 से ज्यादा कक्षाएं है. यहां डिग्री कॉलेज की कक्षाएं शुरू की जा सकती है. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के पहले मुखिया स्व नरदेश्वर नाथ पांडे ने लगभग पांच एकड़ जमीन 1954 में दान किया था. उसी जमीन पर यह विद्यालय नये सिरे से 2015 में बना. बारा पंसस मंटू रजक ने बताया कि शैक्षणिक कक्षाओं को मैंने व्यक्तिगत तौर पर देखा है. यहां सभी कमरे अत्याधुनिक व लैब की व्यवस्था है. यहां पढ़ाई यहां जल्द शुरू करायी जाए. पूर्व सरपंच अरुण तिवारी, धीरेंद्र भारती, विकास सिंह राठौड़, मंटू रजक, पंकज तिवारी, सुभाष तिवारी, अरविंद कुमार मिश्रा ने जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू करवाने की मांग की. पहाड़िया जनजाति के लोगों ने की पक्का मकान के साथ पुनर्वास की मांग निर्माणाधीन पावर प्लांट के गेट के सामने आकर पहाड़िया जनजाति के लोगों ने पक्के मकान के साथ पुनर्वास की मांग की. पिछले दिनों डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर इन लोगों के पुनर्वास के लिए जमीन चिह्नित किया गया था. इससे पहले ग्रामीणों ने पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान के कार्यालय पर पहुंच कर सही तरीके से पुनर्वास की मांग की और पक्के मकान को लेकर मांग की. बीडीओ अभिमन्यु कुमार और सीओ चंद्रशेखर कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया.सीओ ने बताया कि पुनर्वास का काम तीव्र गति से किया जा रहा है. पक्के मकान को लेकर सरकारी योजनाओं के अनुसार उन्हें आगे सहायता प्रधान करायी जायेगी.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन