bhagalpur news. विवि में अवकाश, पीजी नामांकन के लिए आये विद्यार्थी लौटे

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विवि में अवकाश, पीजी नामांकन के लिए आये विद्यार्थी लौटे

टीएमबीयू में दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को अवकाश था. दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं पीजी में द्वितीय मेधा सूची से नामांकन लेने के लिए शनिवार को विवि व पीजी विभाग पहुंचे थे

विज्ञापन

टीएमबीयू में दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को अवकाश था. दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं पीजी में द्वितीय मेधा सूची से नामांकन लेने के लिए शनिवार को विवि व पीजी विभाग पहुंचे थे, लेकिन बंद रहने के कारण वापस लौटना पड़ा. इसे लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी थी. विवि पहुंचे विद्यार्थी मयंक कुमार, सुमित कुमार, अभय राय आदि ने बताया कि विवि की तरफ से जानकारी नहीं दी गयी थी कि शनिवार को विवि व पीजी विभाग बंद रहेगा. दूसरी मेधा सूची 27 सितंबर को पीजी विभागों में जारी किया गया था. इसी सूची से चार से सात अक्तूबर तक नामांकन होना था, लेकिन शनिवार व रविवार को अवकाश रहने के कारण उनलोगों का नामांकन नहीं लिया गया. ऐसे में अब सोमवार व मंगलवार दो दिन ही नामांकन का मौका मिलेगा. कहा कि मामले को लेकर विवि के अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन डीएसडब्ल्यू व रजिस्ट्रार ने फोन नहीं उठाया. विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन नामांकन के लिए दूसरी सूची के तहत और दो दिन बढ़ाये. उधर, मामले को लेकर विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह के मोबाइल पर फोन कर विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पायी.

जानकारी हो कि पीजी में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची दस अक्तूबर को जारी होनी है. इस सूची से 13 से 15 अक्तूबर तक नामांकन लिया जायेगा. विवि से पहली मेधा सूची 18 सितंबर को जारी कर 19 से 25 सितंबर तक नामांकन लिया गया था. जबकि 26 सितंबर से पीजी सेमेस्टर वन का क्लास शुरू करने का निर्देश सभी पीजी विभागों को दिया गया था. विवि से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विषय इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी में आधा से ज्यादा सीट पर नामांकन पूरा हो चुका है. जबकि साहित्यिक विषयों में आधा सीट से ज्यादा अब भी खाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन