bhagalpur news. परीक्षा विभाग में प्रवेश करने को लेकर विद्यार्थियों ने किया हंगामा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. परीक्षा विभाग में प्रवेश करने को लेकर विद्यार्थियों ने किया हंगामा

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में प्रवेश करने को लेकर फिर से विद्यार्थियों ने बुधवार को हंगामा किया

विज्ञापन

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में प्रवेश करने को लेकर फिर से विद्यार्थियों ने बुधवार को हंगामा किया. दूर-दराज से छात्र-छात्राएं विभिन्न कार्यों को लेकर विवि पहुंचे थे. विद्यार्थियों का आरोप था कि विवि में कई बार आवेदन दिया, लेकिन उनकी समस्या का निदान अबतक नहीं किया जा रहा है. परीक्षा विभाग के कर्मचारी से मामले में पूछने पर सही जानकारी नहीं दी जाती है. इसी बात को लेकर परीक्षा भवन में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राएं अंदर जाने का प्रयास करने लगे. वहीं, गेट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड व विद्यार्थी के बीच तनातनी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि, किसी तरह मामले को शांत कराया गया.

सूचना मिलने पर परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार मुख्य द्वार पर पहुंचे और विद्यार्थियों को शांत कराया. इसके बाद गेट खुलवा कर एक-एक छात्र-छात्राओं से उनकी समस्या से संबंधित आवेदन लिया और संबंधित विभाग में भेज कर जल्द मामलों के निष्पादन के लिए आश्वासन दिया गया. कहा कि दस्तावेज तैयार कराकर उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं कुछ विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से शिकायत की. कहा कि जब उन लोगों ने एक माह पूर्व ही विवि में आवेदन दिया था, तो उन्हें फिर से कॉलेजों में बनाये गये विस्तार पटल पर जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है.

दूसरी तरफ परीक्षा विभाग में नियुक्त उप परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार, डॉ ब्रदीनाथ झा व डॉ गौतम कुमार ने भी परीक्षा भवन के बाहर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्या को सुनी. डॉ झा ने माइग्रेशन व पंजीयन से जुड़ी विद्यार्थियों से समस्या के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उन सभी का आवेदन लेकर संबंधित शाखा को जल्द निष्पादन करने के लिए कहा. डॉ गौतम कुमार ने भी पेंडिंग रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं का आवेदन लिया. कहा कि जल्द ही समस्या का निदान कर दिया जायेगा. विद्यार्थियों से संयम बनाने रखने के लिए कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन