bhagalpur news. विवि लिंगदोह कमेटी के आधार पर करा सकते हैं छात्र संघ चुनाव

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विवि लिंगदोह कमेटी के आधार पर करा सकते हैं छात्र संघ चुनाव

राजभवन में कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की अध्यक्षता में टीएमबीयू सहित सूबे के कुलपतियों की बैठक रविवार को हुई

विज्ञापन

भागलपुर राजभवन में कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की अध्यक्षता में टीएमबीयू सहित सूबे के कुलपतियों की बैठक रविवार को हुई. कुलाधिपति ने छात्र संघ चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की. कहा कि विवि लिंगदोह कमेटी के आधार पर छात्र संघ चुनाव करा सकते हैं.

इसके अलावा बैठक में विवि के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास, भाषा में प्रवीणता व संवाद कौशल के क्षेत्र में काम करने के लिए कहा है. विवि में कैपेसिटी बिल्डिंग व उद्यमिता सेल से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए कहा है. साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास व कम्यूनिकेशन स्किल पर गंभीरता से काम के लिए कहा है. कॉलेजों व विवि स्तर पर लैंग्वेज लैब तैयार करने के लिए कहा गया है. टीएमबीयू कुलपति प्रो जवाहर लाल ने बताया कि राजभवन से निर्देश पर उक्त बिंदु पर काम किया जायेगा.

कहा कि राजभवन के निर्देश के अनुसार विवि व कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल व अन्य गतिविधियां को लगातार आयोजित की जायेगी. इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी. कहा कि पहले कॉलेज पर प्रतियोगिता होगी. इसमें चयनित विद्यार्थी विवि पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे. बैठक के पश्चात टीएमबीयू कुलपति ने विवि परिसर में जन सहयोग से तिलकामांझी की प्रतिमा स्थापित करने सहित पार्क निर्माण के बारे में जानकारी दी. इसे लेकर कुलाधिपति ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन