bhagalpur news. मारपीट मामले में परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराया बयान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मारपीट मामले में परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराया बयान

टीएमबीयू में 24 और 25 सितंबर को एबीवीपी व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार का बयान दर्ज किया है.

विज्ञापन

टीएमबीयू में 24 और 25 सितंबर को एबीवीपी व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार का बयान दर्ज किया है. मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक विवि थाना पहुंच कर घटना से संबंधित सारी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करायी. बताया जा रहा है कि घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व निजी सुरक्षा गार्ड से भी बारी-बारी से पूछताछ करेगी. उनलोगों के नाम का लिस्ट तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार घटना के बारे में जरूरी जानकारी के साथ गवाह भी तैयार किया जायेगा. हालांकि, घटना से संबंधित कर्मचारी व अधिकारी सही जानकारी देने से पुलिस से बच रहे हैं. बता दें कि एबीवीपी व छात्र राजद के बीच हुए मारपीट मामले में दोनों तरफ से चार केस व विवि की तरफ से एक केस दर्ज कराया गया है. मामले को लेकर अनुसंधानकर्ता अधिकारियों व कर्मचारियों को बयान लेने के लिए विवि का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बयान देने से कुछ कर्मचारी बचने की कोशिश कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सोमवार को टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य कर्मचारियों को पुलिस की जांच में सहयोग के लिए कहा था. बता दें कि पुलिस ने प्रभारी कुलपति से कहा था कि उन्हें जांच के दौरान परीक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है. इस बाबत प्रभारी कुलपति ने मौके पर विवि के एक अधिकारी की क्लास लगायी. साथ ही विवि के प्रॉक्टर प्रो एसडी झा को मामले को लेकर जरूरी निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन