bhagalpur news. जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष ने की युवाओं के रोजगार पर चर्चा

जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह और सचिव सोमेश यादव ने प्रेझा फाउंडेशन झारखंड सरकार और पैनआइआइटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित रांची कौशल कॉलेज का दौरा किया
भागलपुर जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह और सचिव सोमेश यादव ने प्रेझा फाउंडेशन झारखंड सरकार और पैनआइआइटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित रांची कौशल कॉलेज का दौरा किया. उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम कैसे बनाया जा सकता है. कौशल कॉलेज की को-ऑर्डिनेटर मोली घोष दास ने इलेक्ट्रॉनिक्स, आइटीआइ मैन्युफैक्चरिंग और फूड क्राफ्ट जैसे कोर्सों की जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलते हैं. डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी सोसायटी सड़क दुर्घटना से बचाव से लेकर कई कल्याणकारी कार्य कर रही है. अब युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाने की दिशा में कार्य करेगी. वहीं, सोमेश यादव ने इस दौरे का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन बताया. कहा कि गुरुकुल मॉडल पर आधारित यह कॉलेज किस प्रकार काम करता है और इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम अपनी सोसायटी के माध्यम से कैसे चलाया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया जा सके. युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




